कई स्कूलों के 50 शिक्षकों का वेतन बंद

पोशाक वितरण की उपयोगिता प्रमाण-पत्र नहीं देने पर हुई कार्रवाई साहिबगंज : बरहरवा प्रखंड मध्य विद्यालय कोटालपोखर, मध्य विद्यालय श्रीकुंड, मध्य विद्यालय मोगलपाड़ा, उत्क्रमित विद्यालय विंदुपाड़ा, प्राथमिक विद्यालय रुपसपुर के 50 से अधिक शिक्षकों का पोशाक उपयोगिता जमा नहीं रहने के कारण शिक्षकों का जुलाई माह का वेतन बंद कर दिया है. प्रखंड शिक्षा प्रसार […]

पोशाक वितरण की उपयोगिता प्रमाण-पत्र नहीं देने पर हुई कार्रवाई

साहिबगंज : बरहरवा प्रखंड मध्य विद्यालय कोटालपोखर, मध्य विद्यालय श्रीकुंड, मध्य विद्यालय मोगलपाड़ा, उत्क्रमित विद्यालय विंदुपाड़ा, प्राथमिक विद्यालय रुपसपुर के 50 से अधिक शिक्षकों का पोशाक उपयोगिता जमा नहीं रहने के कारण शिक्षकों का जुलाई माह का वेतन बंद कर दिया है. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बरहरवा ने जिला शिक्षा अधीक्षक से इस दिशा में 20 जुलाई को मार्गदर्शन भी मांगा है.
पर अभी तक डीएसइ द्वारा नहीं दिये जाने के कारण एक माह से बरहरवा के शिक्षकों का वेतन बंद है. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार हांसदा ने बीपीओ एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बरहरवा के मध्य गतिरोध दूर करने की डीएसइ से मांग की है. महासचिव मनोरंजन कुमार एवं जिलाध्यक्ष टुडू सागनेन यदुनाथ ने कहा है कि इसमें पोशाक कमीशन नहीं मिलने पर शिक्षकों का वेतन रोका गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >