जीआरपी ने भटके बच्चों को सीडब्लूसी को सौंपा

साहिबगंज : मालदा रेल मंडल के साहिबगंज स्टेशन पर गुरूवार सुबह 4 बजे एक 12 वर्षीय बच्चे को जीआरपी पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या एक पर भटकते देख पूछताछ की. पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम मो0 आशीफ पिता मो0 अफिरूल रहमान सिपुर थाना लालबाजार हावडा का रहने वाला बताया. साथ ही बताया कि वे सुपर […]

साहिबगंज : मालदा रेल मंडल के साहिबगंज स्टेशन पर गुरूवार सुबह 4 बजे एक 12 वर्षीय बच्चे को जीआरपी पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या एक पर भटकते देख पूछताछ की. पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम मो0 आशीफ पिता मो0 अफिरूल रहमान सिपुर थाना लालबाजार हावडा का रहने वाला बताया. साथ ही बताया कि वे सुपर एक्सप्रेस से सुबह 4 बजे साहिबगंज स्टेशन उतर कर इधर उधर भटक रहा था व घर से गुस्से होकर बुआ के घर सिवान जा रहा था जो कि वे भटक कर साहिबगंज उतर गया. इधर जीआरपी के सअनि विपनेश मिश्रा ने बताया कि उनके बच्चे को सीडब्लूसी को सौंप दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >