बोलेरो के धक्के से तीन घायल, रेफर

साहिबगंज : जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में बीती रात एक शादी समारोह में हिस्सा लेने पहुंची तीनपहाड बाबूपुर की तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार तीनों महिला महाराजपुर एक रिश्तेदार के शादी में आयी थीं. रात्रि 11 बजे सड़क किनारे मंदिर के पास तीनों महिलाएं […]

साहिबगंज : जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में बीती रात एक शादी समारोह में हिस्सा लेने पहुंची तीनपहाड बाबूपुर की तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार तीनों महिला महाराजपुर एक रिश्तेदार के शादी में आयी थीं. रात्रि 11 बजे सड़क किनारे मंदिर के पास तीनों महिलाएं खड़ी थी. इसी बीच बजरंगी महतो के बोलेरो की चपेट में तीनों आ गयी. इसमें वीणा देवी (40), वंशी देवी (35), चंपा देवी (25) गंभीर रूप से घायल हो गयीं. परिजनों द्वारा रात्रि में साहिबगंज सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां वीणा देवी व वंशी देवी को रेफर कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >