बड़ी खबर . हर दिन पहुंच रहे मरीज
एक माह से 118 डायरिया पीड़ित भरती, जिला अस्पताल में किया गया इलाज
साहिबगंज : हिबगंज जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 15 दिनों से डायरिया ने लोगों को परेशान कर रखा है. डायरिया रोग से दर्जनों लोग अाक्रांत है. जिला सदर अस्पताल, राजमहल अनुमंडल अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डायरिया पीड़ित मरीजों से पटा है. गुरुवार को जिला सदर अस्पताल का वार्ड व बरामदा में दर्जनों डायरिया पीड़ित मरीज इलाजरत है. जिनका जिला डॉक्टर व कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है.
अस्पताल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जून से 25 जुलाई तक कुल 118 डायरिया पीड़ित मरीज इलाज के लिये भरती हुए जिनका इलाज किया गया. इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि डायरिया मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है. लेकिन डायरिया का सभी दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.
