सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत

बरहरवा : ना क्षेत्र के एनएच 80 मोगलपाड़ा पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में घायल फरक्का थाना क्षेत्र के बेवा निवासी मोजाहिर शेख की मौत इलाज के दौरान हो गयी. बाइक से कादिर शेख व मोजाहिर शेख बरहरवा से बेवा जा रहा थे. इसी दौरान फरक्का की ओर से आ रही ऑटो से बाइक […]

बरहरवा : ना क्षेत्र के एनएच 80 मोगलपाड़ा पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में घायल फरक्का थाना क्षेत्र के बेवा निवासी मोजाहिर शेख की मौत इलाज के दौरान हो गयी. बाइक से कादिर शेख व मोजाहिर शेख बरहरवा से बेवा जा रहा थे. इसी दौरान फरक्का की ओर से आ रही ऑटो से बाइक की टक्कर हो गयी थी,

जिसमें दोनों युवक घायल हो गये. घायलों को सीएचसी बरहरवा में भरती कराया गया था. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया था. बाहर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटनास्थल से बरहरवा थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >