मोबाइल दुकान का शटर काट कर लाखों का समान चोरी

राजमहल : थाना पश्चिमी नारायणपुर पंचायत अंतर्गत खासटोला गांव में मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने मोबाइल दुकान का शटर काट कर लाखों रुपये की चोरी कर ली. दुकान के मालिक मो सनाउल इस्लाम ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात्रि दुकान बंद कर घर गया. अगले दिन बुधवार की सुबह जब दुकान […]

राजमहल : थाना पश्चिमी नारायणपुर पंचायत अंतर्गत खासटोला गांव में मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने मोबाइल दुकान का शटर काट कर लाखों रुपये की चोरी कर ली. दुकान के मालिक मो सनाउल इस्लाम ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात्रि दुकान बंद कर घर गया. अगले दिन बुधवार की सुबह जब दुकान पहुंचा तो पाया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. दुकान मालिक ने पुलिस को बताया कि विभिन्न कंपनियों की 55 पीस मोबाइल, एक टैब, 100 पीस मोबाइल बैट्री, 60 पीस मेमोरी कार्ड व गल्ले में रखे 15 हजार रुपये नकद चोरी हो गयी. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >