शहर में अब तय समय पर कटेगी बिजली

साहिबगंज : साहिबगंज शहर के चार फीडर व मिर्जाचौकी के एक फीडर में अब विद्युत विभाग के द्वारा तय समय सीमा के अनुरूप बिजली कटेगी. इसके लिये बकायदा विद्युत विभाग ने दो अगस्त को टाइम टेबुल का लिस्ट जारी कर दिया है. इस संबंध में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया […]

साहिबगंज : साहिबगंज शहर के चार फीडर व मिर्जाचौकी के एक फीडर में अब विद्युत विभाग के द्वारा तय समय सीमा के अनुरूप बिजली कटेगी. इसके लिये बकायदा विद्युत विभाग ने दो अगस्त को टाइम टेबुल का लिस्ट जारी कर दिया है.

इस संबंध में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि पूर्व में अनियमित रूप से बिजली कटा करती थी लेकिन उपभोक्ताओं की परेशानी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने हरेक फीडर का सुबह व शाम में बिजली कटने का टाइम टेबुल जारी कर दिया है. जारी टाइम टेबुल दो अगस्त से प्रभावी हो गया है. जब विद्युत जिन फीडर का कटेगा उसी समय में बिजली मिस्त्री अपना कार्य करेंगे या फॉल्ट को ठीक करेंगे. बेवजह शट डाउन नहीं लिया जायेगा.

समय सारणी
फीडर नंबर सुबह शाम
एक 7:30 से 8:30 8:30 से 9:30
दो 9:30 से 10:30 7:30 से 8:30
तीन 10:30 से 10:30 5:30 से 6:30
चार 8:30 से 9:30 6:30 से 7:30
मिर्जाचौकी 8:30 से 10:00 6:00 से 8:00
यह टाइम टेबुल विद्युत विभाग द्वारा जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >