बरहरवा जीआरपी थाना प्रभारी निलंबित

बरहरवा : एसआरपी धनबाद असींत विक्रांत मिंज ने मंगलवार को बरहरवा जीआरपी रेल थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान एसआरपी ने बरहरवा रेलखंडों में विगत कुछ महीनों में दो लूट व तीन डकैती की घटना को गंभीरता से लेते हुए बरहरवा जीआरपी थाना प्रभारी यदु टुडू को निलंबित कर दिया. उनके स्थान पर नये थाना […]

बरहरवा : एसआरपी धनबाद असींत विक्रांत मिंज ने मंगलवार को बरहरवा जीआरपी रेल थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान एसआरपी ने बरहरवा रेलखंडों में विगत कुछ महीनों में दो लूट व तीन डकैती की घटना को गंभीरता से लेते हुए बरहरवा जीआरपी थाना प्रभारी यदु टुडू को निलंबित कर दिया. उनके स्थान पर नये थाना प्रभारी बबन कुमार सिंह को बरहरवा जीआरपी का थाना प्रभारी बनाया. श्री मिंज ने बताया कि बरहरवा रेल खंडों में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही थी. निर्देश दिये जाने के बावजूद ट्रेनों में स्कॉट नहीं बढ़ायी गयी थी.

जिससे थाना प्रभारी की लापरवाही साफ नजर आ रही थी. उन्होंने कहा कि ट्रेनों में यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करना उनकी पहली प्राथमिकता है. आरपीएफ व जीआरपी संयुक्त रूप से ट्रेनों में स्कॉट करेगा. इसको लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर से भी वार्ता की गयी है. रेलवे परिसर में जहां-तहां खड़ी करने वाले गाड़ियों व ऑटो चालकों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. रेलवे परिसर में किसी प्रकार का अपराध बरदाश्त नहीं किया जायेगा. जो अपराधिक घटनाएं हुई हैं. उनमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है. निरीक्षण कि बाद एसआरपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिया. साथ ही फरारी पंजी, कांड पंजी आदि का अवलोकन किया. मौके पर इंस्पेक्टर रमाकांत राम, थाना प्रभारी बबन कुमार सिंह के अलावे अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >