उधवा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
उधवा : अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को चोरी की बाइक के साथ राधानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, राधानगर थाना के पुअनि महेंद्र कुमार सिंह सदल-बल संध्या गश्ती पर थे. इसी दौरान उधवा चौक के समीप राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर निवासी रबिउल इस्लाम व जेरथगेला के अबुल शेख एक […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
उधवा : अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को चोरी की बाइक के साथ राधानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, राधानगर थाना के पुअनि महेंद्र कुमार सिंह सदल-बल संध्या गश्ती पर थे. इसी दौरान उधवा चौक के समीप राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर निवासी रबिउल इस्लाम व जेरथगेला के अबुल शेख एक लाल व काला रंग की पेशन प्रो मोटरसाइकिल (डब्ल्यूबी66के2572) पैदल ले जा रहे थे.
पुलिस ने शक के आधार पर दोनों युवकों को रोका और गाड़ी की कागजात की जांच की. जिसमें बाइक चोरी की निकली. उसके बाद पुलिस ने बाइक समेत दोनों का पकड़ लिया. वहीं मामले को लेकर पूर्व मुखिया लुतफुल हक ने राधानगर थाना के पुअनि महेंद्र कुमार सिंह को धमकी देते हुए कहा कि आप मोटरसाइकिल छोड़ दें अन्यथा आपको तीन दिन के अंदर देख लेंगे. पुअनि ने राधानगर थाना में दी जांच रिपोर्ट में धमकी देने की बात का जिक्र भी किया है. पुलिस अब मामले में पूर्व मुखिया लुतफुल हक को सरगर्मी से खोज रही है.
उधवा में अंतरराज्यीय…
पुलिस के जांच के क्रम में पता चला है कि पेशन प्रो पर जो नंबर अंकित है वह पश्चिम बंगाल कलियाचक थाना के सबदानगर जमीरघाटा निवासी मो नूर इस्लाम के पल्सर बाइक की है. गिरफ्तार दोनों अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्य हैं. पुलिस इन दोनों के निशानदेही पर राजमहल, राधानगर आदि थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है.
बाइक चोरों को चार थाने की पुलिस ढूंढ़ रही
बाइक चोरी की घटना से तंग आ चुकी जिले के पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान शुरू किया है. पिछले 24 घंटे से चार थाना पुलिस राधानगर थाना क्षेत्र के आकुनबोना, प्राणपुर 10 नंबर चुवाड़, बापछाड़ा, श्रीधर सहित विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी अभियान शुरू चला रही है. इस दौरान पुलिस ने करीब दो दर्जन बाइक की जांच-पड़ताल की है. जिसमें से आधा दर्जन बाइक को जांच पड़ताल हेतु राधानगर थाना लाया गया है. एसपी पी मुरूगन के निर्देश पर चार थाना पुलिस पिछले 24 घंटे से लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर रही है. पुलिस एक बड़े रैकेट का उद्भेदन करने में जुटी हुई है. थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि थाना लाये गये सभी वाहनों के कागजात एवं रजिस्ट्रेशन की जांच कर रही है. छापेमारी के दौरान बरहरवा थाना प्रभारी उमेश राम, राजमहल थाना प्रभारी मनोज कुमार, तालझारी थाना प्रभारी प्रयाग दास सहित अन्य शामिल हैं.
गश्ती के दौरान पुलिस को शक होने पर दोनों आरोपितों को रोका