सावधान! इधर-उधर न खड़ी करें बाइक

शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय पुलिस की नाक में कर रखा है दम सरगना की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी बरहरवा : सावधान! अगर आप बरहरवा बाजार में कहीं मोटरसाइकिल खड़ी कर रहे हैं तो आपकी गाड़ी कभी भी चोरी हो सकती है. बरहरवा थाना क्षेत्रों में इन दिनों मोटरसाइकिल चोर गिरोह काफी […]

शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय

पुलिस की नाक में कर रखा है दम
सरगना की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
बरहरवा : सावधान! अगर आप बरहरवा बाजार में कहीं मोटरसाइकिल खड़ी कर रहे हैं तो आपकी गाड़ी कभी भी चोरी हो सकती है. बरहरवा थाना क्षेत्रों में इन दिनों मोटरसाइकिल चोर गिरोह काफी सक्रिय हो गया है. थाना क्षेत्र के बरहरवा बाजार गर्ल्स हाई स्कूल रोड स्थित एक डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर से बुधवार को एक पल्सर मोटरसाइकिल जेएच17जी5960 चोरी हो गयी है. जानकारी के अनुसार पाकुड़ जिले के पकुड़िया निवासी किशोर कुमार गुप्ता अपनी पत्नी का इलाज कराने डॉक्टर के यहां आये हुए थे. अपनी पल्सर बाइक को गली में खड़ी कर अंदर गये हुए थे.
इलाज करा कर कुछ देर बाद वह बाहर आये तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल गायब है. काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. मामले की जानकारी बरहरवा थाना पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलते ही सअनि सीडी प्रसाद मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गयी.
बरहरवा से लगातार हो रही है बाइक की चोरी
बीते अप्रैल माह में बरहरवा थाना से सटे शिव कुमार की मोटरसाइकिल चोरी हो गयी. वहीं मार्च में बरहरवा नयाटोला से भी एक बाइक चोरी हो गयी. 18 जून को रामनगर हाट से तारीकुल इस्लाम की बाइक जेएच18सी8080,22 जून को रिसौड़ मोड़ से चंद्रशेखर रजक की बाइक जेएच10टी7462, 23 जून को बोहरा गेस्ट हाउस के समीप से विवेक डोकानिया की बाइक जेएच17सी5648 की चोरी अब तक हो चुकी है. इसके अलावे स्टेशन चौक से बीते 6 महीने में चार बाइक की चोरी अब तक हो चुकी है.
कहते हैं एसपी
एसपी पी मुरूगन ने कहा कि बाइक चोरी को लेकर पुलिस पुरी तरह गंभीर है. रैकेट का पता लगाने के लिये पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >