कड़ी सुरक्षा के बीच हुई नीट-यूजी की परीक्षा

, दो केंद्रों पर 452 परीक्षार्थी हुए शामिल

साहिबगंज. साहिबगंज जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नीट-यूजी की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई. केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र पर डीएसई कुमार हर्ष व नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता व दंडाधिकारी अनिल कुमार की देखरेख में व जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला नियाेजन पदाधिकारी पंकज झा व जवाहर नवोदय विद्यालय के केन्द्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ राज कपूर सिंह की देखरेख में परीक्षा हुई. जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय में 128 में 127 परीक्षार्थी उपस्थित व एक अनुपस्थित रहे. जबकि पीएमश्री नवोदय विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 336 परीक्षार्थी में से 325 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी व 11 अनुपस्थित रहे. साथ ही 464 में 12 अनुपस्थित व 452 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. इधर, डीसी हेमंत सती ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट-यूजी की परीक्षा हुई. परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाया गया. इसके अलावा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रही. परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक हुई. लेकिन परीक्षार्थियों को दोपहर एक बजे तक सेंटर पर रिपोर्ट कर दी. सुबह 11 बजे ही परीक्षा केंद्रों का गेट खोल दिया गया था. एक-एक परीक्षार्थी की जांच-पड़ताल कर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >