कर्मी को बनाया बंधक

पतना : मनरेगा योजना के चयन हेतु ग्रामसभा कराने पहुंचे रोजगार सेवक को ग्रामीणों ने चार घंटे तक बंधक बनाया. मामला पतना प्रखंड के विशनपुर पंचायत अंतर्गत तलबड़िया गांव की है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पंचायत सेवक सुधीर साह व रोजगार सेवक लालचंद साहा मनरेगा योजना के चयन हेतु ग्रामसभा के लिए तलबड़िया गांव […]

पतना : मनरेगा योजना के चयन हेतु ग्रामसभा कराने पहुंचे रोजगार सेवक को ग्रामीणों ने चार घंटे तक बंधक बनाया. मामला पतना प्रखंड के विशनपुर पंचायत अंतर्गत तलबड़िया गांव की है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पंचायत सेवक सुधीर साह व रोजगार सेवक लालचंद साहा मनरेगा योजना के चयन हेतु ग्रामसभा के लिए तलबड़िया गांव पहुंचे.

जहां काफी संख्या में मजदूरों द्वारा पदाधिकारियों को जाली हस्ताक्षर कर पैसा निकासी कर लिये जाने का आरोप लगाते हुए बंधक बना लिया. इस बीच पंचायत सेवक लालचंद साह चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहे. पंचायत सेवक के वहां से निकलने के बाद मजदूर और भी आक्रोशित हो उठे और मजदूरी का भुगतान नहीं होने तक रोजगार सेवक को बंधक बनाये रखने का निर्णय लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >