बरहेट : नशे में पुत्र ने पीट कर मां हत्या कर दी

बरहेट : कलियुगी पुत्र ने नशे की हालत में अपनी मां को लाठी डंडा से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की छुछी पंचायत के कोटरामो गांव में शनिवार की रात में नशे में सूरजा पहाड़िया ने अपनी 50 वर्षीय मां गुहिया पहाड़िन को लाठी से पीट-पीटकर […]

बरहेट : कलियुगी पुत्र ने नशे की हालत में अपनी मां को लाठी डंडा से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की छुछी पंचायत के कोटरामो गांव में शनिवार की रात में नशे में सूरजा पहाड़िया ने अपनी 50 वर्षीय मां गुहिया पहाड़िन को लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुड़िया पहाड़िन गांव में ही अपनी पुत्री चपती पहाड़िन के घर गयी थी.

उसके पीछे नशे में धुत उसका पुत्र सूरजा पहाड़िया भी वहां पहुंच गया और किसी बात को लेकर मां-बेटे में बकझक होने लगी. इसके बाद उसने पास में रखी लाठी से अपनी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी. पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >