जिले के 17 केंद्रों पर हुई 11वीं की परीक्षा, 295 अनुपस्थित

जिले के 17 केंद्रों पर हुई 11वीं की परीक्षा, 295 अनुपस्थित

साहिबगंज. साहिबगंज जिले में 11वीं परीक्षा का आयोजन जिले के 17 परीक्षा केन्द्रों पर बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. दुर्गानंद झा ने बताया कि प्रथम पाली में 17 परीक्षा केन्द्रों पर भौतिक, रसायन एवं अन्य विषयों की परीक्षा हुई. कुल 2374 परीक्षार्थियों में से 2330 उपस्थित रहे जबकि 44 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में वैकल्पिक विषय 1, 2 और 3 की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 6491 परीक्षार्थियों में से 6240 उपस्थित हुए जबकि 251 अनुपस्थित रहे. परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >