झाविमो की बैठक में संगठन का हुआ विस्तार

सदर प्रखंड अध्यक्ष बने मुकेश यादव साहिबगंज : शहर के लालकोठी में झाविमो नगर कमेटी की एक बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चंदन चौधरी ने की. इस बैठक में सदर व ग्रामीण क्षेत्र में संगठन मजबूत करने व आगामी लोक सभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. चंदन चौधरी ने […]

सदर प्रखंड अध्यक्ष बने मुकेश यादव

साहिबगंज : शहर के लालकोठी में झाविमो नगर कमेटी की एक बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चंदन चौधरी ने की. इस बैठक में सदर व ग्रामीण क्षेत्र में संगठन मजबूत करने व आगामी लोक सभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. चंदन चौधरी ने कहा कि झारखंड की सरकार युवा बेरोजगार पर ध्यान नहीं दे रही है. जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि यह सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार है. इस बैठक में कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी. जिसमें जिला मीडिया प्रभारी गणेश ठाकुर, नगर महासचिव मुकेश साह, नगर कोषाध्यक्ष सियाराम यादव, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष विद्या देवी,
नगर उपाध्यक्ष विकास पासवान, नगर सचिव अमित कुमार, सदर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव व जिला युवा मोर्चा का महासचिव पिंटू यादव को बनाया गया है. इस अवसर पर राजकुमार यादव, अनिल यादव, आशीष चौरसिया, जय प्रकाश साह, पवन कुमार, हुबेर, गौतम कुमार, मिठू कुमार, परदेंदु यादव, लक्ष्मण यादव, पवन स्वर्णकार व छोटू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >