हथियार के बल पर दो युवकों से 20 हजार छीने

तालझारी : थाना क्षेत्र के महाराजपुर स्थित मीना बाजार काली मंदिर के समीप दो युवक से हथियार के बल पर 20 हजार रुपये व मोबाइल छिनतई कर ली गयी है. पीड़ित मतला कुमार ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि अपने साथी के साथ महाराजपुर से घर बाइक पर सवार होकर जा रहा […]

तालझारी : थाना क्षेत्र के महाराजपुर स्थित मीना बाजार काली मंदिर के समीप दो युवक से हथियार के बल पर 20 हजार रुपये व मोबाइल छिनतई कर ली गयी है. पीड़ित मतला कुमार ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि अपने साथी के साथ महाराजपुर से घर बाइक पर सवार होकर जा रहा था. तभी मीना बाजार काली मंदिर के समीप प्रकाश झा, सकलदीप शर्मा व अन्य ने बाइक रोकी. पॉकेट में रखे 20000 व मोबाइल छीन ली. रिवाॅल्वर निकाल कर गोली चला दी. गोली सिर को छूकर ऊपर से जा निकली. इससे घायल हो गया. पुलिस कांड संख्या 65/18 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >