राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र के 39 सरकारी संस्थानों का 30.53 लाख होल्डिंग टैक्स बकाया

नगर पंचायत की आय प्रभावित हो रही

राजमहल. नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद चुने गए जनप्रतिनिधियों ने अपना पदभार ग्रहण कर लिए है.इसके साथ ही नगर पंचायत राजमहल की जनता को अपने प्रतिनिधियों से विकास की नई उम्मीदें भी जगी हैं. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।नगर के विकास के लिए आवश्यक होल्डिंग टैक्स की बड़ी राशि सरकारी संस्थानो में बकाया है. जिससे विकास कार्यों पर सीधा असर पड़ सकता है. जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 56 सरकारी संस्था आवास/कार्यालय चिन्हित किए गए हैं. जिनमें से केवल 17 संस्थानों द्वारा लगभग 21,97,360 रुपये का टैक्स जमा किया गया है.वहीं शेष 39 संस्थानों पर 30,53,767 रुपये का टैक्स अब भी बकाया है. मिली जानकारी के अनुसार बकाया वाले सरकारी संस्थानो में विद्यालय, छात्रावास, सरकारी कार्यालय और महत्वपूर्ण सरकारी सार्वजनिक भवन शामिल हैं. नपं कार्यालय के अनुसार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट राजमहल (5 लाख42 हजार 376 रुपये) पर है. इसके अलावा जेके हाई स्कूल राजमहल (4 लाख 52 हजार 84 रुपये) बकाया है जो बड़े बकायेदारों में शामिल हैं. इसके अतिरिक्त प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय नया बाजार, बालिका मध्य विद्यालय नीलकोठी, बीएसएनएल, निरीक्षण भवन, जिला परिषद भवन, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन सहित कई संस्थानों में भी भारी राशि बकाया है.आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों तक, बकाया की यह सूची काफी लंबी है.इससे नगर पंचायत की आय प्रभावित हो रही है, जिसके कारण सड़क, नाली, जलापूर्ति और सफाई जैसे जरूरी विकास कार्यों नागरिक सुविधा में परेशानी उत्पन्न हो सकती है. ——————- 31 मार्च के बाद 12 प्रतिशत ब्याज के साथ भुगतान करना होगा अनिवार्य नगर पंचायत राजमहल ने नगर क्षेत्र के सभी होल्डिंग धारकों से वित्तीय वर्ष 2025–26 का होल्डिंग टैक्स 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करने की अपील की है . कार्यालय से जारी सूचना आदेश के अनुसार निर्धारित तिथि तक होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने पर 31 मार्च के बाद बकाया राशि पर 12 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज के साथ वसूली की जाएगी तथा झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.नगर पंचायत द्वारा करदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए छूट का भी प्रावधान किया गया है. 31 मार्च तक नगर पंचायत कार्यालय के काउंटर पर होल्डिंग टैक्स जमा करने पर 2.5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जबकि विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करने पर 5 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा. अगर सरकारी संस्थान का होल्डिंग टैक्स समय पर भुगतान नहीं होता है तो नगर पालिका अधिनियम के तहत 12 प्रतिशत ब्याज के साथ भुगतान है तो कहीं ना कहीं प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जनता के माध्यम से जमा किए गए टैक्स से ही सरकारी संस्थाओं का संचालन होता है तो इसका प्रभाव आमजन पर भी पड़ा सकता है. ———– किन सरकारी संस्थानों की कितनी राशि है बकाया 1-प्राथमिक विद्यालय कॉलोनी राजमहल 86,494 रुपये 2- प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय राजमहल 1,74,442 रुपये. 3- उत्क्रमित विद्यालय मटियाल राजमहल 24,282 रुपये. 3- अपग्रेड मिडिल स्कूल नौगच्छी राजमहल 94,044 रुपये. 4-जेके हाई स्कूल राजमहल 4,52,084 रुपये. 5- जेके उच्च विद्यालय छात्रावास 73,922 रुपये. 6- बालक हिंदी प्राथमिक विद्यालय राजमहल 1,06,904 रुपए. 7- मध्य विद्यालय नया बाजार राजमहल 136531 रुपये 8- बालिका मध्य विद्यालय नील कोठी 1,03,219 रुपए. 9- बालक उर्दू विद्यालय कासिम बाजार 29,155 रुपये. 10- बालिका उर्दू विद्यालय काशी बाजार 40,872 रुपये. 11- नव प्राथमिक विद्यालय नया बस्ती 29,089 रुपए. 12- आंगनबाड़ी प्रे स्कूल केंद्र राजमहल 10,242 रुपये. 13- लालू मार्केट भवन राजमहल 112212 जिला परिषद भवन- 44,098 रुपये. 14- बीएसएनल राजमहल 92,295 रुपये. 15- निरीक्षण भवन राजमहल 85,399 रुपये. 16- सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन 94,034 रुपए. 17-सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन 37,435 रुपए. 18- प्रखंड आंगनबाड़ी भवन राजमहल 23,862. 19- प्रखंड गोदाम राजमहल 10,699 रुपये. 20- प्रखंड कार्यालय भवन राजमहल 35,385 रुपए. 21- प्रखंड निवास भवन एक 20, 075 रुपये. 22- प्रखंड निवास भवन दो 11,233 रुपये. 23- प्रखंड निवास भवन तीन 13,173 रुपये. 24- प्रखंड निवास भवन चार 17,278 रुपये. 25- प्रखंड सेटेलमेंट ऑफिस राजमहल 22 986 रुपए. 26- प्रखंड रिवेन्यू कोर्ट राजमहल 14,809 रुपए. 27- ब्लॉक जेएसएलपीएस राजमहल 27,293 रुपये. 28- ब्लॉक लिटरेसी बिल्डिंग राजमहल 17,043 रुपए. 29- अंचल कार्यालय भवन राजमहल 23,548 रुपए. 30- अंचल निवास भवन एक 14,447 रुपये. 31- अंचल निवास भवन दो 22,700 रुपये. 32 – अंचल निवास भवन तीन 10,239 रुपये. 33- निबंधन कार्यालय राजमहल 31,184 रुपये. 34- वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट राजमहल 5,42,376 रुपये. 35- झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड 20,488. 36- सब डिविजनल ऑफिस राजमहल 1,83,486 रुपये. 37- सब डिविजनल ऑफिसर राजमहल रेसिडेंशियल 1,64,710 रुपये. ————————– कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी. फोटो है नगर पंचायत क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधा के लिए राजस्व अहम होती है. राजस्व के बगैर विकास का मापदंड तय नहीं हो सकता है. नगर पालिका अधिनियम में स्थानीय राजस्व से गाइडलाइन के अनुसार विकास कार्य एवं पदाधिकारी कर्मचारियों का वेतन में अंशदान सहयोग होता है. 31 मार्च से पूर्व सभी संस्थाओं को भुगतान करना अनिवार्य है. दानिश हुसैन, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, राजमहल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUMAN SAURAV

SUMAN SAURAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >