14 हजार 394 बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगेगा टीका : सीएस
साहिबगंज
संयुक्त स्वास्थ्य भवन सभागार में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिले की 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी 14 हजार 394 बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए रविवार से एचपीवी टीका लगाया जायेगा. उन्होंने बताया कि टीका केवल उन बच्चियों को लगाया जायेगा, जिनकी आयु 15 वर्ष से अधिक नहीं है. जिले के सभी स्कूलों में अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बैठक कर जानकारी दे दी गयी है. अभिभावकों से सहमति-पत्र भी लिया जा रहा है, ताकि बच्चियों का टीकाकरण किया जा सके. प्रिंसिपल, क्लास टीचर और अभिभावकों की उपस्थिति में ही बच्चियों को वैक्सीन दी जायेगी.
पहले चरण में जिले के आठ सीएचसी में टीकाकरण किया जायेगा. इसके लिए मॉनिटरिंग कमेटी और रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान 30 मार्च से अगले तीन माह तक चलेगा.
आज सुबह 11 बजे होगा शुभारंभ
साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र स्थित पटेल चौक के पास एमसीएच में रविवार सुबह 11 बजे डीसी हेमंत सती समेत अन्य अधिकारी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे.
टीकाकरण का लक्ष्य
सीएचसी- प्रखंड/ 14 वर्ष बालिका लक्ष्य
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.