नप अध्यक्ष ने की कब्रिस्तान की घेराबंदी की मांग

बरहरवा : नगर क्षेत्र के जितने भी कब्रिस्तान हैं, उसकी घेराबंदी कराये जाने की मांग को लेकर नगर अध्यक्ष श्यामल दास राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान से मुलाकात कर आवेदन सौंपा. नप अध्यक्ष श्यामल दास ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सिमलतल्ला में स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी करना आवश्यक है. इसे लेकर […]

बरहरवा : नगर क्षेत्र के जितने भी कब्रिस्तान हैं, उसकी घेराबंदी कराये जाने की मांग को लेकर नगर अध्यक्ष श्यामल दास राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान से मुलाकात कर आवेदन सौंपा. नप अध्यक्ष श्यामल दास ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सिमलतल्ला में स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी करना आवश्यक है. इसे लेकर आयोग के अध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया गया है. जिस पर उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी से तत्काल रिपोर्ट तलब की है. साथ ही नप अध्यक्ष श्यामल दास को पूर्ण रूप से आश्वासन देते हुए बताया कि कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने का आश्वासन दिया है. मौके पर पूर्व विधायक बेनी गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >