गंगा में डूबा किसान

राजमहल : थाना क्षेत्र के नयाबाजार चायटोली निवासी एक किसान की गंगा में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नयाबजार चायटोली निवासी सुखदेव महतो (45) रोज की तरह मंगलवार की दोपहर घर से गंगा नदी पार चर पर सब्जी की खेती की देखभाल करने गया था. वह फेरीघाट से तैर कर नदी पार […]

राजमहल : थाना क्षेत्र के नयाबाजार चायटोली निवासी एक किसान की गंगा में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नयाबजार चायटोली निवासी सुखदेव महतो (45) रोज की तरह मंगलवार की दोपहर घर से गंगा नदी पार चर पर सब्जी की खेती की देखभाल करने गया था. वह फेरीघाट से तैर कर नदी पार गया था. रात तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. बुधवार को नदी के उस पार चर के समीप सुखदेव पानी में मृत अवस्था में पाया. परिजनों ने बताया कि नाव नहीं रहने के कारण प्रतिदिन गंगा नदी में तैर कर उस पार सब्जी की खेती की देखरेख करने जाता था. हो सकता है जाने के क्रम में गंगा नदी में बह रहे जगंल में फंस जाने से उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >