सभी को हर संभव सुरक्षा प्रदान की जायेगी

साहिबगंज : पश्चिम बंगाल के मालदा व मुर्शिदाबाद क्षेत्र से भाजपा के नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधि व उनके परिजन को हर संभव सुरक्षा प्रदान की जायेगी. यह बातें एसपी एचपी जनार्दनन ने सोमवार को सिदो कान्हू स्टेडियम के निकट बने नगर पर्षद के नवनिर्मित रैन बसेरा में रह रहे पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के कई […]

साहिबगंज : पश्चिम बंगाल के मालदा व मुर्शिदाबाद क्षेत्र से भाजपा के नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधि व उनके परिजन को हर संभव सुरक्षा प्रदान की जायेगी. यह बातें एसपी एचपी जनार्दनन ने सोमवार को सिदो कान्हू स्टेडियम के निकट बने नगर पर्षद के नवनिर्मित रैन बसेरा में रह रहे पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के कई प्रखंडों से आये जीते हुये प्रत्याशियों से कही. उन्होंने कहा कि मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों में मिली करारी हार से टीएमसी के कार्यकर्ता बौखलाये हुये हैं.

इसको लेकर जीते हुए भाजपा कार्यकर्ता पर जबरन टीएमसी में शामिल होने का दबाव बनाने पर वहां के भाजपा कार्यकर्ता सुरक्षा के दृष्टिकोण से सैकड़ों की संंख्या में साहिबगंज जिला के बरहरवा, राजमहल, साहिबगंज में शरण लिये हुए हैं. मालूम हो कि ये लोग 20 मई को साहिबगंज पहुंचे थे और भाजपा के जिला अध्यक्ष पप्पू साह, अमित आर्यन व जिला कमेटी के द्वारा इन सभी शरणार्थियों को रहने व खाने-पीने का इंतजाम कराया. जिसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा जिला अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता उर्फ पप्पू साह के ऊ‍पर थी जो करीब 15 दिन चौक बाजार स्थित अमख पंचायत भवन में रखा गया. फिर पुन: सभी लोगों को नगर पर्षद द्वारा बनाये गये रैन बसेरा में रखा गया है.

उस समय करीब 300 की संख्या में लोग थे. सोमवार को एसपी के निरीक्षण के दौरान लगभग 67 लोग मौजूद पाये गये. एसपी ने कहा कि तृणमूल का यहां डर तो नहीं. वहीं मौजूद लोगो में से मिनर मंडल, गौतम सरकार ने एसपी को बताया कि धीरे-धीरे लोग गांव जाना शुरू कर दिये हैं. परंतु अब भी जान का खतरा बना हुआ हैं. इस मौके पर एसपी ने उपस्थित लोगों को बताया कि हमलोगों के स्तर से मालदा के डीएम व एसपी से सुरक्षा की बात की जायेगी तत्पश्चात आप लोगों को पुन: गंतव्य स्थान भेजा जायेगा. इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, महेंद्र पोद्दार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील टोपनो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >