बरहरवा : बरहरवा-फरक्का एनएच-80 होते हुए सोमवार को काले रंग की एक संदिग्ध स्कॉर्पियो के बरहरवा पहुंचने का मामला प्रकाश में आया है. जिसमें करीब एक दर्जन लोग मौजूद थे. सूत्रों की माने तो ये सभी पश्चिम बंगाल से यहां शरण लिये भाजपा के पंचायत जनप्रतिनिधियों की रेकी करने आये थे.
मामले की जानकारी जैसे ही भाजपा नेता सह बरहरवा नगर उपाध्यक्ष लोकेश कुमार कुशवाहा को लगी तो उन्होंने बरहरवा व रांगा थाना पुलिस को सूचित की. जिसके बाद गतिविधि देख स्कॉर्पियो सवार को भनक लग गयी और वे सभी बंगाल की ओर निकल गये. हालांकि क्षेत्र में इस बात की चर्चा आम है कि स्कॉर्पियो पर सवार सभी टीएमसी के कार्यकर्ता थे. वहीं बरहरवा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गाड़ी आने की सूचना मिली थी. लेकिन जब तक वे उन तक पहुंच पाते तब तक वे भाग चुके थे.
