सीनियर डीइएन ने स्टेशन में लिया सफाई का जायजा

साहिबगंज : मालदा रेल मंडल के सीनियर डीइएन कोआॅर्डिनशन शैलेंद्र कुमार ने मंगलवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में साफ सफाई का जायजा लिया. उन्होंने पदाधिकारियों व सफाई कर्मचारियों की जमकर क्लास लगायी. उन्होंने डोरमेट्री, प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय सहित अन्य स्थलों का जायजा लिया. उन्होंने पार्किंग स्थल को स्टेशन के सामने से हटाने का निर्देश […]

साहिबगंज : मालदा रेल मंडल के सीनियर डीइएन कोआॅर्डिनशन शैलेंद्र कुमार ने मंगलवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में साफ सफाई का जायजा लिया. उन्होंने पदाधिकारियों व सफाई कर्मचारियों की जमकर क्लास लगायी. उन्होंने डोरमेट्री, प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय सहित अन्य स्थलों का जायजा लिया. उन्होंने पार्किंग स्थल को स्टेशन के सामने से हटाने का निर्देश दिया. साथ ही स्टेशन के बाहर स्थित पुराने क्वार्टरों को क्षतिग्रस्त करने का निर्देश दिया. साथ ही प्लेटफाॅर्म नंबर एक में प्रवेश करने के लिये नये आरओबी के समक्ष प्रवेश द्वार खोलने की बात कही. मौके पर एइएन सोनेलाल मड़ैया, सरोज कुमार झा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >