ट्रैक्टर से दब कर चालक की मौत

मिर्जाचौकी के कीर्तनिया से स्टोन डस्ट लोड कर जा रहा था पीरपैंती घटनास्थल पर ही हुई मौत, छानबीन में जुटी पुलिस मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के कीर्तनिया से 20 नंबर जानेवाली सड़क पर भेलभद्री मिशन के पास ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक मदन मंडल (30) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. युवक बिहार […]

मिर्जाचौकी के कीर्तनिया से स्टोन डस्ट लोड कर जा रहा था पीरपैंती

घटनास्थल पर ही हुई मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के कीर्तनिया से 20 नंबर जानेवाली सड़क पर भेलभद्री मिशन के पास ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक मदन मंडल (30) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. युवक बिहार राज्य के पीरपैंती थाना क्षेत्र के बाखरपुर खड़कपुर टोला का रहनेवाला था. सुबह नौ बजे अपने घर से मिर्जाचौकी कीर्तनिया से स्टोन डस्ट लाद कर घर जा रहा था. तेज रफ्तार ट्रैक्टर का संतुलन खो देने के कारण ट्रैक्टर पलट गया. ट्रैक्टर में दबने से मौत हो गयी. ट्रैक्टर बाखरपुर निवासी दशरथ मंडल का है. युवक चार साल पहले बहनोई पप्पू मंडल का ही ट्रैक्टर चलाता था. खेतीबारी का काम नहीं होने के कारण काम बंद था.
घर की माली हालात ठीक नहीं रहने के कारण वह दो-चार दिन पहले बाखरपुर निवासी दशरथ मंडल का ट्रैक्टर को चला रहा था. चार वर्ष पहले उसकी शादी बिहार के बुद्धुचक बड़इया में सुनीता देवी के साथ हुई थी. वह अपने पीछे एक तीन साल का पुत्र छोड़ गया है. इधर, मृतक के पत्नी सुनीता देवी व बहन प्रतिभा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना पर मिर्जाचौकी थाना के एएसआइ संतोष कुमार सिंह व अनिल कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >