20 फीट ऊंची शिव प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र

साहिबगंज : गंगा दशहरा पर गुरुवार शाम महागंगा आरती का आयोजन शकुंतला सहाय घाट पर किया गया. साहिबगंज-मनिहारी अंतराज्यीय गंगा फेरी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में तकरीबन 50 हजार श्रद्धालु शामिल थे. गंगा तट पर 20 फीट की शिव की प्रतिमा व आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहा. आधे घंटे तक आतिशबाजी ने […]

साहिबगंज : गंगा दशहरा पर गुरुवार शाम महागंगा आरती का आयोजन शकुंतला सहाय घाट पर किया गया. साहिबगंज-मनिहारी अंतराज्यीय गंगा फेरी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में तकरीबन 50 हजार श्रद्धालु शामिल थे. गंगा तट पर 20 फीट की शिव की प्रतिमा व आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहा. आधे घंटे तक आतिशबाजी ने आकाश में सतरंगी छटा बिखेर दी. फेरी सेवा समिति के दाहू यादव, जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव, प्रबंधक राजीव कुमार उर्फ मामा, अनिल ओझा,जुलाही, लड्डू, दिनेश, सुनील, अजगैवी यादव समेत दर्जनों सदस्य का योगदान सराहनीय रहा. 51 पंडितों ने महाआरती करायी.

पहली बार बनारस की तर्ज पर साहिबगंज में आयोजन किया गया. बंगाल के कोलकाता ब्रांड ऑयल कंपनी लगभग 50 लाख की लागत से इसके आयोजन की तेयारी की गयी. पुरानी साहिबगंज, संतजेवियर स्कूल से लेकर ग्रीन होटल मोड़ के समीप तक भव्य व आकर्षक लाइटें लगायी गयी है. 52 छोटे-बड़े गेट बनाये गये हैं. बंगाल के कलाकारों ने भक्ति गीतों पर लोगों का मन मोह लिया. इधर, शुक्रवार को भी भक्ति जागरण का आयोजन होगा. इसमें सुप्रसिद्ध भक्ति गायक विष्णु ओझा शामिल हो रहे हैं. आठ स्थानों गरमटोला लालबथानी, मनिहारी, मुक्तेश्वर धाम घाट, लाल बाबा मंदिर, परिसर व मां बायसी स्थान में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. गंगा दशहरा को लेकर गजब का उत्साह देखा गया. शहर की महिलाओ ने कहा लग रहा था कि हमलोग खडे है बनारस के गंगा घाट पर.

मैंने पहली बार इस तरह की भव्य व ऐतिहासिक गंगा आरती देखी. गंगा आरती व आकर्षक आतिशबाजी देख कर मन प्रसन्न हो गया.
– चंपा साह, साहिबगंज
गंगा आरती की तैयारी आयोजक के द्वारा भव्य रूप से की गयी थी. अच्छा लगा गंगा आरती में शामिल होकर.
– मुनेश्वरी देवी
गंगा आरती देख कर ऐसा महसूस हो रहा था कि मै बनारस के गंगा घाट पर हूं. वहीं बनारस की गंगा आरती का दृश्य व बनारस की संस्कृति नजर आयी.
– आरती देवी, मिर्जाचौकी
भव्य व ऐतिहासिक गंगा आरती देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. गंगा आरती के आयोजक को धन्यवाद देती हूं कि गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा आरती का आयोजन किया. इस तरह का आयाेजन हर वर्ष हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >