विद्युत विभाग के एसडीओ को बनाया चार घंटे तक बंधक

ग्रामीणों के सवाल का जवाब नहीं देने पर उपभोक्ता हुए आक्रोशित कड़ी धूप में एसडीओ को बैठा कर की जमकर नारेबाजी मामला सलटाने पहुंची पुलिस को भी करना पड़ा उपभोक्ताओं के आक्रोश का सामना 16-17 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल किये जाने का आश्वासन मिलने के बाद एसडीओ को मिली मुक्ति उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र […]

ग्रामीणों के सवाल का जवाब नहीं देने पर उपभोक्ता हुए आक्रोशित

कड़ी धूप में एसडीओ को बैठा कर की जमकर नारेबाजी
मामला सलटाने पहुंची पुलिस को भी करना पड़ा उपभोक्ताओं के आक्रोश का सामना
16-17 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल किये जाने का आश्वासन मिलने के बाद एसडीओ को मिली मुक्ति
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ समीप दर्जनों विद्युत उपभोक्ताओं ने गुरुवार को विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को करीब चार घंटे तक बंधक बना लिया. जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के एसडीओ अलक पुजारी गुरुवार की सुबह किसी निजी काम से आये थे. जिसकी सूचना पर दर्जनों उपभोक्ता जमा हो गये. इस दौरान उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए बिजली एसडीओ को घेर लिया. ग्रामीणों के सवाल पर सवाल से एसडीओ स्तब्ध थे. एसडीओ द्वारा संतोषप्रद जवाब न मिलने पर ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया. इसके बाद बैंक मोड़ से उधवा चौक तक एसडीओ को पैदल ले जाया गया.
जहां आक्रोशित विद्युत विभाग के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शांतिपूर्ण विरोध जताया. इसके बाद पुन: एसडीओ के साथ सैकड़ों ग्रामीण बैंक मोड़ तक पहुंचे. इस दौरान एसडीओ को घंटों सड़क किनारे धूप में बैठाकर रखा. सूचना मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया. क्रम में दर्जनों ग्रामीण पुलिस वाहन के आगे बैठ गए और विद्युत विभाग के एसडीओ को थाना ले जाने से रोकने का प्रयास किया.
परंतु थाना प्रभारी ने विद्युत उपभोक्ताओं के एक शिष्टमंडल को थाना बुलाया जहां थाना प्रभारी की उपस्थिति में विद्युत विभाग के एसडीओ व उपभोक्ताओं के बीच वार्ता हुई. इस दौरान एसडीओ अलक पुजारी ने इलाके में 16-17 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल किये जाने का आश्वासन दिया तथा विभागीय स्तर पर हर संभव प्रयास करने की बात कही.
ग्रामीणों ने जम कर निकाली भड़ास
गुरुवार को उधवा के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एसडीओ के विरुद्ध जम कर भड़ास निकाली, दरअसल विद्युत विभाग के एसडीओ के उधवा पहुंचने की खबर सुनते ही आसपास के लोग जमा हो गये. एसडीओ को बिजली न मिलने से हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए कहा कि दिन भर तो बिजली नियमित नहीं रहती है. रात में भी एक से दो घंटे ही बिजली मिलती है. टेक्निकल समस्या बता कर विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी जाती है. जिसे मोबाइल चार्ज करने में भी परेशानी होती है.
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एसडीओ के विरुद्ध भड़ास निकालते हुए माला पहनाकर व ढोल बजाते हुए उधवा चौक व बैंक मोड़ के बीच पद यात्रा कराया. इस दौरान ग्रामीण विद्युत विभाग जिंदाबाद, एसडीओ जिंदाबाद जैसे नारे लगा कर विद्युत विभाग के एसडीओ को लज्जा दिला रहे थे.
कहते हैं एसडीओ
बिजली विभाग के एसडीओ अलक पुजारी ने कहा कि उधवा के ग्रामीणों का गुस्सा जायज है. लेकिन हमारी भी समस्या है. कम मेगा वाट पावर मिलने के कारण समस्या हो रही है. जब ग्रिड को पूरी आपूर्ति होगी ही नहीं तो हम कहां से क्षेत्र में निर्बाध आपूर्ति करा पायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >