मुख्यमंत्री ममता के अंदर ममता नाम की कोई चीज नहीं: रूपा मित्रा

साहिबगंज : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का नाम तो ममता है, लेकिन उनके अंदर ममता नाम की कोई चीज नहीं है. यह बातें बंगाल प्रदेश के भाजपा प्रदेश कमेटी के राज्य कमेटी सदस्य सह विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने मंगलवार को झारखंड राज्य के साहिबगंज नगर के अमख पंचायत भवन में प्रभात खबर […]

साहिबगंज : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का नाम तो ममता है, लेकिन उनके अंदर ममता नाम की कोई चीज नहीं है. यह बातें बंगाल प्रदेश के भाजपा प्रदेश कमेटी के राज्य कमेटी सदस्य सह विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने मंगलवार को झारखंड राज्य के साहिबगंज नगर के अमख पंचायत भवन में प्रभात खबर से बातचीत करने के क्रम में कही. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला है और उन्हीं के राज्य में उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा नवचयनित महिला जनप्रतिनिधि व आम महिलाओं के साथ मारपीट दुर्व्यवहार किया जा रहा है. आलम यह है कि बंगाल के ग्रामीण क्षेत्र के 600 भाजपा क जीते हुये जनप्रतिनिधि बेघर हो गये है.

जीते हुए जनप्रतिनिधियों को गांव में नहीं घुसने व घर जला देने की धमकी टीएमसी के लोग दे रहे हैं. पूरे बंगाल में भय का माहौल व्याप्त है. टीएमसी के आतंक के कारण 8 व 9 माह के गर्भवती महिला भी जान बचाने के लिये अपना घर छोड़ भागी फिर रही है. उन्होंने कही कि पश्चिम बंगाल में गणतंत्र का विनाश हो चुका है. जब हमलोगों ने मालदा एसपी से मिलकर घटना पर अंकुश लगाने व सुरक्षा देने की बात कही. तो एसपी साहब ने कहा कि मालदा में सब तो ठीक ठाक है. उन्होंने बतायी कि कुछ भी हो जाये मैं चुप नहीं बैठूंगी. चाहे मेरी जान चली जाये लेकिन मैं अपने साथियों व कैडर के लिये संघर्ष करती रहूंगी. श्रीरूपा ने बतायी कि बंगाल में हो रही घटना के संबंध में मैंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व राष्ट्रीय महिला आयोग को भी पत्र लिखी हूं.

मालदा जिले की विधि व्यवस्था टीएमसी के हवाले, पुलिस प्रशासन बना है मूकदर्शक: सुब्रतो : पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनाव में खासकर मालदा जिले में टीएमसी के अधिकतर प्रत्याशी चुनाव हार गये हैं. यही कारण है कि मालदा जिले में टीएमसी के लोग उत्पात मचा रखा है. लगता है कि जिले की विधि व्यवस्था टीएमसी के हवाले हो गया है. यह बातें पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष सुब्रतो कुंडू ने साहिबगंज नगर स्थित अमख पंचायत भवन में प्रभात खबर से वार्ता के क्रम में कही. उन्होंने कहा कि चुनाव से अब तक 60 से 70 भाजपा के लोगो को टीएमसी के लोग घायल कर दिये है. लोग डर के मारे घर छोड़ कर भाग रहे हैं. और जिले के एसपी कहते है कि मालदा जिले में सब ठीक ठाक है. मैं राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मांग करता हूं कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >