महिलाओं ने प्रमुख को लगभग एक घंटे तक घेर कर रखा
उधवा : प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के बाघपिंजरा गांव में शौचालय निर्माण नहीं होने से आक्रोशित महिलाओं ने गुरुवार को प्रखंड प्रमुख बसंती हांसदा को बंधक बनाकर नाराजगी जतायी. इस दौरान महिलाओं ने प्रमुख को लगभग एक घंटे तक घेर कर रखा. महिलाओं ने शौचालय निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की है. नूर जाहान बीबी, सबीना बीबी, सुकतारा बीबी, सायराबानो बीबी, नुपुर खातून, अनवारा बीबी, बेगम खातून ने बताया कि गांवों में तेजी से शौचालय का निर्माण किया जा रहा है. जबकि बाघपिंजरा गांव में शौचालय निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है. प्रमुख बसंती हांसदा ने इसकी जानकारी बीडीओ व डीडीसी को दी. महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही शौचालय निर्माण शुरू किया जायेगा.
