तीन अपराधी ट्रांजिट रिमांड पर

राजमहल व राधानगर में छापेमारी के दौरान यूपी पुलिस को मिली सफलता 4.54 लाख रुपये बरामद, यूपी पुलिस ले जायेगी तीनों को राजमहल : इलाहबाद के यूको बैंक की मुख्य शाखा में 16 लॉकर कटिंग कर करोड़ों रुपये चोरी मामले में इलाहबाद पुलिस ने राजमहल व राधानगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को […]

राजमहल व राधानगर में छापेमारी के दौरान यूपी पुलिस को मिली सफलता

4.54 लाख रुपये बरामद, यूपी पुलिस ले जायेगी तीनों को
राजमहल : इलाहबाद के यूको बैंक की मुख्य शाखा में 16 लॉकर कटिंग कर करोड़ों रुपये चोरी मामले में इलाहबाद पुलिस ने राजमहल व राधानगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को 4.54 लाख नकद के साथ गिरफ्तार कर राजमहल न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड में लिया है. इलाहबाद के जनपद सिविल लाइन थाना क्षेत्र के यूको बैंक के 16 लॉकर कटिंग कर करोड़ों के चोरी मामले में दर्ज थाना कांड सं0 206/18 में तीन अभियुक्त राजमहल के लखीपुर मस्तानगढ़ निवासी हामीद, अकबर व बिहार प्रांत के कटिहार जिला अंतर्गत मनिहारी थाना क्षेत्र के मनिहारी घाट निवासी धनेश्वर कुशवाहा को गिरफ्तार कर राजमहल न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड में लिया है.
इलाहबाद अपराध शाखा के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची 21 सदस्यीय टीम को साहिबगंज एसपी धनंजय सिंह के निर्देशानुसार राजमहल थाना प्रभारी सुशील कुमार व कोटालपोखर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने अपनी टीम के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की. प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि अकबर को राधानगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश स्थित ससुराल से व धनेश्वर कुशवाहा को बरहरवा से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों के पास से क्रमश: बरामदगी अकबर के पास से 1.5 लाख, हामीद के पास से 2.80 लाख व धनेश्वर कुशवाहा के पास से 24 हजार रुपये नकद बरामद किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >