मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक की मौत

बरहेट : थाना क्षेत्र के पाडेरबथान मोड़ समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में छोटा कदमा निवासी दिलीप स्वर्णकार की मौके पर मौत हो गयी. मामले में बरहेट थाना में यूडी कांड दर्ज कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया है. जानकारी के अनुसार दिलीप स्वर्णकार गुरुवार को लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के धरमपुर मोड़ की […]

बरहेट : थाना क्षेत्र के पाडेरबथान मोड़ समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में छोटा कदमा निवासी दिलीप स्वर्णकार की मौके पर मौत हो गयी. मामले में बरहेट थाना में यूडी कांड दर्ज कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया है. जानकारी के अनुसार दिलीप स्वर्णकार गुरुवार को लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के धरमपुर मोड़ की ओर से अपने घर छोटा कदमा बाइक संख्या जेएच 18 जी 2574 से आ रहे थे. क्रम में संतुलन बिगड़ जाने से मोटरसाइकिल दुर्घटना हो गयी. जिसमें उसकी मौत मौके पर हो गयी. मामले में बरहेट थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर यूडी कांड दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >