अंधेरे में रहने को मजबूर हो गये सोनाढाबवासी

शिकारीपाड़ा : प्रखंड के सोनाढाब पंचायत के कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है. इस कारण लगभग एक हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. पंचायत के बासकांदरी, बरमसिया, राजपाड़ा, रसनाला, सुगनीभाषा में बिजली पोल गिरने व कई पोलों में तार नहीं रहने से आपूर्ति ठप है. बांसकांदरी के ग्राम प्रधान छीता सोरेन […]

शिकारीपाड़ा : प्रखंड के सोनाढाब पंचायत के कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है. इस कारण लगभग एक हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. पंचायत के बासकांदरी, बरमसिया, राजपाड़ा, रसनाला, सुगनीभाषा में बिजली पोल गिरने व कई पोलों में तार नहीं रहने से आपूर्ति ठप है.
बांसकांदरी के ग्राम प्रधान छीता सोरेन के अनुसार करीब पांच वर्ष पूर्व राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से बिजली आयी थी. कुछ दिनों के बाद जलना बंद हो गया. स्थानीय मिस्त्री से पता चला कि ट्रांसफाॅर्मर खराब है. ग्रामीणों के साथ कई बार विभाग में शिकायत के बाद करीब छह माह पूर्व नया ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया गया. लेकिन धरमपुर के पास पोल टूटने व गांव के बाहर कई पोलों में तार नहीं रहने से गांव के साथ-साथ बरमसिया, राजपाड़ा, रसनाला, रसनाला, सुगनीभाषा में आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी. मताल मरांडी, मंगल किस्कू, सदनी मुर्मू, सोना टुडू, प्रमिला सोरेन, मीरु सोरेन ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने से बिजली के उपकरण बेकार हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >