खासमहाल कानून को खत्म करायेंगे

मुद्दे को लेकर सीएम से मिलेंगे विधायक साहिबगंज : शहर के एलसी रोड स्थित आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को खासमहाल उन्नमूलन समिति की बैठक वीरेंद्र झा की अध्यक्षता में हुई. श्री झा ने उपस्थित सदस्यों के समक्ष खासमहाल समाप्ति की दिशा में कितनी सफलता मिली, इस पर प्रकाश डाला. कहा कि अभी […]

मुद्दे को लेकर सीएम से मिलेंगे विधायक

साहिबगंज : शहर के एलसी रोड स्थित आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को खासमहाल उन्नमूलन समिति की बैठक वीरेंद्र झा की अध्यक्षता में हुई. श्री झा ने उपस्थित सदस्यों के समक्ष खासमहाल समाप्ति की दिशा में कितनी सफलता मिली, इस पर प्रकाश डाला. कहा कि अभी सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिला है. कुछ ठोस उपलब्धि नहीं हुई है. लगान देने पर रोक और खतियान की अभिप्रमाणित प्रति पर रोक नागरिक अधिकार का हनन है. खासमहाल के नाम पर लोगों के अधिकार का हनन हो रहा है.
जनता ने अपनी परेशानी प्रतिनिधि को बतायी. जनता के प्रतिनिधि होने के नाते समस्या का समाधान के लिए उनसे आग्रह किया गया. इधर विधायक अनंत ओझा ने जनता को विश्वास दिलाया कि वे इस काले कानून को समाप्त करने के लिए अंतिम दम तक लड़ेंगे और समाप्त कर ही दम लेंगे. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, डॉ विजय कुमार, शिव शंकर झा, मुरलीधर ठाकुर, चंदू गुहा, अरविंद गुप्ता, अनवर अली, महेंद्र पासवान, कृष्णा प्रसाद, ललित अग्रवाल, हरेराम ओझा, कमल महावर, उमेश पांडे आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >