सात लाख खर्च पर एक बूंद पानी नहीं

पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे ग्रामीण बांस-बल्ले रखने के उपयोग में आ रही टंकी मिर्जाचौकी : गर्मी में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो. इसके लिए पेयजल स्वच्छता विभाग चापाकलों की मरम्मत व नलकूप पर विशेष ध्यान दे रहा है. वहीं सदर प्रखंड के हाजीपुर पूर्वी पंचायत के पटवर टोला में पांच वर्ष पहले […]

पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे ग्रामीण

बांस-बल्ले रखने के उपयोग में आ रही टंकी

मिर्जाचौकी : गर्मी में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो. इसके लिए पेयजल स्वच्छता विभाग चापाकलों की मरम्मत व नलकूप पर विशेष ध्यान दे रहा है. वहीं सदर प्रखंड के हाजीपुर पूर्वी पंचायत के पटवर टोला में पांच वर्ष पहले बनी जलमीनार शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. टंकी के ऊपर बांस व लकड़ियां रखी जा रही हैं. लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीण धर्मेंद्र मंडल ने बताया कि यह जलमीनार पांच वर्ष पहले पीएचइडी विभाग द्वारा सात लाख की लागत से बनायी गयी थी. लेकिन जलमीनार का लाभ ग्रामीणों को आज तक नहीं मिला.

गर्मी के इस मौसम में जलमीनार से पानी नहीं मिल रहा है. विभाग द्वारा इसे अब तक ठीक नहीं कराया गया. पानी के लिए ग्रामीण परेशान हो रहे हैं.

-छोटू कुमार

पांच वर्ष पहले बनायी गयी जलमीनार आज तक चालू नहीं हो पायी. यह विभागीय पदाधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है.

-केशव कुमार

जब से यह जलमीनार बनी है, तब से खराब है. जलमीनार बनाने का क्या फायदा, जब लोगों को आज भी पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है.

-धर्मेंद्र कुमार

क्या कहते हैं कार्यपालक अभियंता

जलमीनार की समुचित व्यवस्था के लिए कार्य किया जा रहा है. जल्द ही खराब पड़े नलों को ठीक कराया जायेगा.

-विजय कुमार एडमिन, कार्यपालक अभियंता, पीएचइडी, साहिबगंज

बीस सूत्री की बैठक स्थगित

मिर्जाचौकी : मंडरो प्रखंड में गुरुवार होनेवाली बीस सूत्री की समीक्षा बैठक स्थगित हो गयी. बीडीओ हरिवंश पंडित ने बताया कि डीडीसी की बैठक में भाग लेने के कारण कई अधिकारी उपस्थित नहीं हो पायेंगे. बैठक की तिथि जल्द निर्धारित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >