दो दिन बाद पानी की सप्लाइ शुरू, लोगों को मिली राहत

दो दिन से राजमहल में बंद थी पानी की सप्लाइ राजमहल : राजमहल में दो दिन के बाद पानी की सप्लाइ शुरू हो गयी है. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. भीषण गर्मी में दो दिन तक पानी की सप्लाइ बंद रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी थी. पानी की सप्लाइ बंद […]

दो दिन से राजमहल में बंद थी पानी की सप्लाइ

राजमहल : राजमहल में दो दिन के बाद पानी की सप्लाइ शुरू हो गयी है. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. भीषण गर्मी में दो दिन तक पानी की सप्लाइ बंद रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी थी. पानी की सप्लाइ बंद रहने की शिकायत बुधवार को मुहल्लेवासियों ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत उपाध्यक्ष पार्थ कुमार दत्ता से की थी. उपाध्यक्ष ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यालय पहुंच कर जेइ से वार्ता की. जेइ भास्कर कुमार ने कहा कि कार्यालय मेें कर्मचारी की कमी है. एलएनपी में पदस्थापित कर्मी को भेज कर पानी की सप्लाइ शुरू करा दी गयी है. लोगों को बुधवार से पानी मिलना शुरू हुआ. नवनिर्वाचित नपं उपाध्यक्ष ने जेइ से कहा कि गर्मी बढ़ते ही अधिकांश कुआं व चापाकल सूख रहे हैं. इससे नपं क्षेत्र वासियों को निजात दिलाने के लिए सुबह व शाम पानी की सप्लाइ दी जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >