कसवा की घटना

राजमहल : थाना क्षेत्र के कसवा में बुधवार को रात्रि करीब 8 बजे आपसी विवाद में देवर भरत मंडल ने अपनी ही भाभी आरती बेवा को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना के एसआइ प्रयाग दास मौके पर पहुंच कर महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय […]

राजमहल : थाना क्षेत्र के कसवा में बुधवार को रात्रि करीब 8 बजे आपसी विवाद में देवर भरत मंडल ने अपनी ही भाभी आरती बेवा को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना के एसआइ प्रयाग दास मौके पर पहुंच कर महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने मरीज की स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया. वहीं घटना के लगभग दो घंटे बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भरत मंडल की पीट-पीट कर हत्या कर दी.

भरत की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सूरज उरांव व थाना प्रभारी सुशील कुमार मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. मालूम हो कि लगभग पांच माह पूर्व मवेशी को जहर देकर मारने के मामले में भरत के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. थाना प्रभारी सुशील कुमार ने कहा कि भरत मंडल आपराधिक प्रवृत्ति का था. मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >