खुले में शौच करने वालों को गुलाब भेंट कर किया जागरूक

खुले में शौच मुक्त को लेकर महेशपुर बीडीओ की अनोखी पहल महेशपुर : प्रखंड को खुले में शौच मुक्त बनाने को लेकर महेशपुर बीडीओ ने अनोखी पहल की है. प्रखंड मुख्यालय स्थित बांसलोई नदी के शिवमंदिर घाट से टावर घाट तक बीडीओ उमेश मंडल व मुखिया बबीता पहाड़िन ने स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ मिल […]

खुले में शौच मुक्त को लेकर महेशपुर बीडीओ की अनोखी पहल

महेशपुर : प्रखंड को खुले में शौच मुक्त बनाने को लेकर महेशपुर बीडीओ ने अनोखी पहल की है. प्रखंड मुख्यालय स्थित बांसलोई नदी के शिवमंदिर घाट से टावर घाट तक बीडीओ उमेश मंडल व मुखिया बबीता पहाड़िन ने स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ मिल कर 14 अप्रैल से पांच मई तक चलाये जा रहे ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार को खुले में शौच करने वाले को गुलाब का फूल देकर शौचालय का उपयोग करने को लेकर जागरूक किया. बीडीओ ने लोगों को बताया कि आपकी पंचायत ओडीएफ घोषित हो चुकी है.
ऐसे में आप सबों की जिम्मेवारी बनती है कि अपने पंचायत को स्वच्छ रखें. मौके पर बीइइओ मिलन कुमार घोष, पेयजल व स्वच्छता विभाग के प्रखंड समन्वयक अमरेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य अनंत कुमार गुप्ता, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद भगत, देवराज तिवारी, राहुल मिश्रा, मनोजीत घोष, सुमित भगत, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रह्लाद भगत, प्रयाग कुमार भगत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >