झारखंड : बिजली, पानी की समस्या पर बाजार बंद होना सरकार की पोल खोल रही है : हेमंत सोरेन
बरहेट : प्रतिपक्ष नेता सह बरहेट विधायक हेमंत सोरेन ने भी भोगनाडीह स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा बरहेट बाजार बंद है. यहां न तो बिजली और न ही पानी की व्यवस्था है. इससे राज्य सरकार के विकास कार्यों की पोल खुल […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बरहेट : प्रतिपक्ष नेता सह बरहेट विधायक हेमंत सोरेन ने भी भोगनाडीह स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा बरहेट बाजार बंद है.
यहां न तो बिजली और न ही पानी की व्यवस्था है. इससे राज्य सरकार के विकास कार्यों की पोल खुल रही है. उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार थी लोगों को पानी मिले इसके लिये बड़ी योजना चलायी गयी थी, लेकिन उनकी सरकार चली गयी और योजना अधूरी रह गयी.