सौंपा मांग-पत्र काला बिल्ला लगा कर जताया विरोध

बोरियो : झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर मंगलवार को शिबू सोरेन जनजातीय इंटर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो सीताराम ठाकुर के नेतृत्व में शिक्षक सहित शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा कर सरकार के विरुद्ध जम कर प्रदर्शन किया. तत्पश्चात लगभग 50 की संख्या में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी महाविद्यालय […]

बोरियो : झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर मंगलवार को शिबू सोरेन जनजातीय इंटर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो सीताराम ठाकुर के नेतृत्व में शिक्षक सहित शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा कर सरकार के विरुद्ध जम कर प्रदर्शन किया. तत्पश्चात लगभग 50 की संख्या में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी महाविद्यालय परिसर से सड़क मार्ग होकर इटहरी गांव पहुंच कर प्रदर्शन करते विधायक ताला मरांडी का घेराव किया.

प्राचार्य प्रो सीताराम ठाकुर ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुचारु रखने में हमारी अहम भूमिका होने के बावजूद सूबे की भाजपा सरकार हमारे अधिकार का हनन कर रही है. समान काम के बदले समान वेतन की मांग की. मौके पर प्रो आदिल रसूल, प्रो अशोक यादव, प्रो उज्जवल प्रकाश, नजमूल हक, कुलेश ठाकुर, सलीम अंसारी, राजकुमार, श्याम प्रसाद वारी, विकास दत्ता, दीनदयाल साह, रानी मरांडी, नस्तरी खातून, रजनी देवी, तारकेश्वर प्रसाद, सब्बीर अली, सुधा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >