ऑटो पलटने से शिक्षक की मौत व तीन घायल

भागलपुर जिले के नवगछिया के रहने वाले थे शिक्षक नंदकिशोर साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मशीन समीप साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे पर सोमवार को तेज गति से बोरियो की ओर जा रही ऑटो मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गयी. जिससे ऑटो में सवार बोरियो के गवयभीठा यूएमएस विद्यालय के 59 वर्षीय शिक्षक नंदकिशोर सिंह की […]

भागलपुर जिले के नवगछिया के रहने वाले थे शिक्षक नंदकिशोर

साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मशीन समीप साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे पर सोमवार को तेज गति से बोरियो की ओर जा रही ऑटो मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गयी. जिससे ऑटो में सवार बोरियो के गवयभीठा यूएमएस विद्यालय के 59 वर्षीय शिक्षक नंदकिशोर सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
जबकि बोरियो के फूलभंगा निवासी इस्राफिल अंसारी (45), पहाड़पुर निवासी सलाउद्दीन (45) व फूलभंगा निवासी आजम अंसारी (40) घायल हो गये. जिसमें इस्राफिल अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई है. तीनों घायलों का इलाज जिला सदर अस्पताल में चल रहा है. सूचना पर जिरवाबाड़ी ओपी थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर शिक्षक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.
सदर अस्पताल में जुट गयी भीड़
शिक्षक नंदकिशोर की मौत की खबर सुनते ही शिक्षक विनोद सिंह, कारू यादव, प्रदीप सिंह, दिलीप व राजीव सहित जयप्रकाश चौक के दर्जनों मुहल्लेवासी अंतिम दर्शन को सदर अस्पताल पहुंच गये. जानकारी के अनुसार शिक्षक नंदकिशोर सिंह अपनी पत्नी के साथ जयप्रकाश नगर में महेंद्र सिंह के आवास में किराये पर रहते थे. वे सुबह 10 बजे पहाड़पुर सीआरसी में कॉपी जांच करने के लिये निकले थे.
जनवरी 2019 में सेवानिवृत्त होने वाले थे : सदर अस्पताल पहुंचे सहकर्मियों ने बताया कि नंदकिशोर सिंह 31 जनवरी 2019 को सेवानिवृत्त होने वाले थे. वे मृदुल भाषी व शांत स्वभाव के व्यक्ति थे.
शिक्षकों ने निधन पर जतायी संवेदना
बोरियो. शिक्षक नंदकिशोर सिंह के आकस्मिक निधन पर उमवि बड़ा पंचगढ़ में शोकसभा का आयोजन किया गया. सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिये कामना की. मौके पर बीपीओ मनीष कुमार, सीआरपी मो फैजल, शोभा देवी, पारा शिक्षक नेता बी चौधरी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >