टमटम स्टैंड के पास बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी
हर दिन घंटों लाइन में लग कर पानी लेने को विवश है लोग
हर दिन हजारों लीटर सप्लाइ का पानी होता है बर्बाद
साहिबगंज : गर्मी आते ही जिले में जल की समस्या होने लगी है. जल समस्या का नजारा सोमवार को गुल्ली भट्ठा में देखने को मिला. जहां सप्लाइ का पानी लेने के लिये सुबह से ही डब्बों की लंबी लाइन लगी रहती है. लोग पानी आने का इंतजार करते हैं. घंटों लाइन में लगकर लोग पानी लेने का इंतजार करते हैं. वहीं सोमवार को दूसरा नजारा टमटम स्टैंड समीप अंडर ग्राउंड पुल के समीप में भी देखने को मिला, जहां रेलवे के पाइप से हर दिन हजारों लीटर पानी यू ही बर्बाद हो रहा है.
पिछले कई महीनों से यहां हर दिन हजारों लीटर सप्लाइ का पानी बर्बाद हो रहा है. इस जगह से रेलवे स्टेशन मात्र 100 मीटर दूरी पर है तो रेलवे का जल विभाग 50 मीटर की दूरी पर है. इधर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार एडविन ने कहा कि शहरी क्षेत्र में पानी बर्बादी को रोकने के लिये नल लगाने का कार्य किया जा रहा है. जबकि टमटम स्टैंड के पास जो पानी बह रहा है. वह रेलवे के अधीन है.
