रेल पुलिस का भी नहीं है डर नहीं होती नियमित गश्ती राजस्व को पहुंचा रहे नुकसान

साहिबगंज : रेलवे स्टेशन पर कोयला चोर गिरोह के सदस्य सक्रिय हो गये हैं. हर रोज हो रही कोयला चोरी से रेलवे को लाखों रुपये का चूना लग रहा है. इससे अधिकारी व आरपीएफ पुलिस अनभिज्ञ हैं. साहिबगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक पर कोयला से लदी मालगाड़ी से 4-5 की संख्या में युवक बेखौफ […]

साहिबगंज : रेलवे स्टेशन पर कोयला चोर गिरोह के सदस्य सक्रिय हो गये हैं. हर रोज हो रही कोयला चोरी से रेलवे को लाखों रुपये का चूना लग रहा है. इससे अधिकारी व आरपीएफ पुलिस अनभिज्ञ हैं. साहिबगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक पर कोयला से लदी मालगाड़ी से 4-5 की संख्या में युवक बेखौफ काम को अंजाम देते हैं. मजे की बात यह है कि घंटों कोयला चोरी कर निकल जाते हैं. किंतु आरपीएफ के जवान तक को इनकी भनक तक नहीं लगती है. बता दें चार पांच की संख्या मे कोयला चोर साहिबगंज रेलखंड पर सक्रिय हैं.

वे खुलेआम स्टेशन के बीच खड़ी मालगाड़ी से कोयला उतार रहे हैं. इंजन में गार्ड व ड्राइवर भी बैठे रहते हैं. चोर उनके भी सामने कोयला चोरी कर भागने मे सफल हो जाते हैं. इस संबंध मे आरपीएफ के जवान से बात की तो उन्होंने कहा कि कोयला से लदी मालगाड़ी में चोरी करते कई बार युवक को पकड़ कर जेल भी भेजा जा चुका है. अगर कोयला चेारी का मामला दोबारा मिला है. गश्ती तेज कर गिरोह को पकड़ा जायेगा.

डीपीओ ने किया आदर्श ग्राम पंचायत का निरीक्षण
विवाहिता ने एलसीटी से गंगा में लगायी छलांग
आर्थिक लाभ के लिए शिक्षक ने लगायी डीसी से गुहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >