लाभुकों को समय पर योजनाओं की राशि उपलब्ध करायें : डीसी
साहिबगंज : डीसी संदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय के सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में जिले में चल रही कल्याणकारी व विकास की योजनाओं की समीक्षा की गयी. डीसी ने बीडीओ से कहा कि लाभुकों को समय पर योजनाओं की राशि उपलब्ध कराएं. कोई भी योग्य लाभुक पेंशन से वंचित न रहे. साथ ही सभी विभागाध्यक्ष को नीति आयोग द्वारा जारी विकास के पैमाने का आंकड़ा को अपडेट करने का निर्देश दिया.
स्वास्थ्य विभाग को समाज कल्याण के साथ समन्वय स्थापित कर आंकड़ों की अद्यतन स्थिति को पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया. एलडीएम साहिबगंज को मुद्रा योजना व स्टार्ट अप, स्टैंड अप, पेंशन योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना का डाटा को अद्यतन करने का निर्देश दिया गया है. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को पेयजल व शौचालय विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची बनाकर सौंपने का निर्देश दिया गया. सीएस से भी स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल, विद्युत व्यवस्था व शौचालय की सुविधा से संबंधित रिपोर्ट मांगी गयी है.
पेयजल आपूर्ति अनुश्रवण समिति गठित
गर्मी में पेयजल की समस्या न हो, इसके मद्देनजर प्रखंडों में बीडीओ की अध्यक्षता में पेयजल आपूर्ति अनुश्रवण समिति गठित की गयी. समिति को पंचायतवार चापाकल तथा पेयजल की समस्या के कारण व निराकरण की समीक्षा करनी है. जून तक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को प्राथमिकता देनी है. 14 वें वित्त तथा जिला मुख्यालय द्वारा जारी की गयी राशि से चापाकल की मरम्मत की जायेगी.
पहुंच पथ बनाने का प्रस्ताव
गांव की सड़कों को मुख्य पथ से जोड़ने के लिए पहुंच पथ बनाने का प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर भेजने का निर्देश दिया गया. साथ ही आदिवासी कल्याण समिति व ग्राम विकास समिति के गठन की समीक्षा करने की बात कही गयी. विद्यालयों के विलय कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. कालाजार उन्मूलन के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रखंड में चल रही योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा करें. मौके पर डीडीसी नैंसी सहाय, एसपी धनंजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक आइटीडीए बबलू मुर्मू, अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह, निदेशक एनइपी मंजू रानी स्वांशी, अनुमंडल पदाधिकारी अमित प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल चिंटू दोराय बुरू, पुलिस उपाधीक्षक ललन प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित सभी बीडीओ, सीओ, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी उपस्थित थे.
दूसरे दिन नहीं हो सकी नप के आठ सैरातों की डाक
किन-किन सैरातों की
होनी थी डाक
साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वाहन प्रवेश शुल्क
गुड़ बाजार
गंगा बिहार पार्क
नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत अस्थायी व्यवसाय करने वाले से दैनिक वसूली
नगर पर्षद की शोभनपुर भट्ठा की परती जमीन
नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत सभी चौंक-चौराहों, गोलंबर आदि स्थलों पर होर्डिंग पर विज्ञापन
पुरानी साहिबगंज स्थित सरकारी तालाब
सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय
