बांझी आवासीय विद्यालय के छात्रों के साथ मारपीट

बोरियो : मैट्रिक की परीक्षा देकर लौट रहे बांझी आवासीय विद्यालय के छात्र बिट्टू मालतो (19) व बबलू पहाड़िया(19) को चार अज्ञात लोगों ने बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ पर चांदनी चौक खैरवा के पास मारपीट कर घायल कर दिया. घायल छात्रों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है. बिट्टू मालतो के सिर में गंभीर चोट है. […]

बोरियो : मैट्रिक की परीक्षा देकर लौट रहे बांझी आवासीय विद्यालय के छात्र बिट्टू मालतो (19) व बबलू पहाड़िया(19) को चार अज्ञात लोगों ने बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ पर चांदनी चौक खैरवा के पास मारपीट कर घायल कर दिया. घायल छात्रों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है. बिट्टू मालतो के सिर में गंभीर चोट है. आवासीय विद्यालय के छात्रों ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए बोरियो हाइस्कूल आये थे.

लौटने के क्रम में चांदनी चौक खैरवा के पास चार अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट की गयी. वहां से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता ताला हांसदा ने घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया. बोरियो पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर गंभीर रूप से घायल छात्र को साहिबगंज रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >