साहिबगंज : जहां एक ओर पूरा देश विश्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है. वहीं साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कबूतर खोपी जनता घाट में एक 55 वर्षीय पवित्री देवी पति रघुनंदन प्रसाद गुप्ता नामक महिला की गंगा में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार पवित्री देवी पंचगढ़ जिरवाबाड़ी की रहने वाली थी. प्रतिदिन की तरह अहले सुबह गंगा नहा कर पूजा करने जाती थी. मृतक के पुत्र सुभाष कुमार जो कृष्णा मेडिकल चलाते हैं,
उन्होंने बताया कि सुबह 6:30 बजे पूजा करने के लिये गंगा स्नान को गयी थी. दोपहर तक काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कोई पता नहीं चला. देर शाम 4 बजे पता चला कि शव तैर रहा है. मृतका अपने पीछे दो पुत्र सुभाष व कृष्णा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. परिजनों के अनुसार पवित्री देवी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि परिजनों से बयान लेने के बाद शव को सौंप दिया गया है. पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
