पतना : अवैध देसी शराब बना कर बेचनेवाले पर नकेल कसने के लिए मंगलवार को रांगा थाना क्षेत्र के मोदीकोला में थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी ने अवैध शराब का धंधा करनेवाले सोले मरांडी को 50 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं बड़ा दिग्घी में दुलारी देवी, काजल मंडल व सरायविंदा गांव में होपनमय मुर्मू के घर में बन रहे पांच सौ लीटर अवैध शराब को नष्ट किया.
शराब बनाने में इस्तेमाल होनेवाले बरतन को जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी श्री चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को बुधवार को जेल भेजा जायेगा. अन्य फरार आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. थाना क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा करनेवाले का बख्शा नहीं जायेगा. लगातार छापेमारी की जायेगी. मौके पर एएसआइ प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिस बल थे.
