पेंशन के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रही नेत्रहीन बच्ची

राजमहल/मंगलहाट : सरकार द्वारा नेत्रहीनों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है, लेकिन राजमहल प्रखंड क्षेत्र के चंडीपुर की एक नेत्रहीन बच्ची को कोई लाभ नहीं मिला है. एक वर्ष से बच्ची सरकारी सुविधा व पेंशन के लिए राजमहल बाल विकास परियोजना व अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रही है. लेकिन, अब तक […]

राजमहल/मंगलहाट : सरकार द्वारा नेत्रहीनों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है, लेकिन राजमहल प्रखंड क्षेत्र के चंडीपुर की एक नेत्रहीन बच्ची को कोई लाभ नहीं मिला है. एक वर्ष से बच्ची सरकारी सुविधा व पेंशन के लिए राजमहल बाल विकास परियोजना व अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रही है. लेकिन, अब तक पेंशन से वंचित है. 10 वर्षीय नेत्रहीन बच्ची सोनामंती कुमारी के पिता रतन मंडल ने बताया कि एक वर्ष पूर्व अंचल कार्यालय द्वारा पेंशन की स्वीकृति दे दी गयी थी.

परंतु आज तक पेंशन की राशि उनकी बच्ची को नहीं मिली है. विगत तीन माह से राजमहल व साहिबगंज जिला मुख्यालय के कार्यालयों का चक्कर लगाते लगाते थक गये है. लेकिन सुधि लेने वाला कोई नहीं है. मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं.

मामले की जानकारी नहीं है. अगर कार्यालय में मामला लंबित है तो जल्द निष्पादन किया जायेगा.
सुरभी सिंह, सीडीपीओ
नेत्रहीन बच्ची के लंबित मामले के संबंध में संबंधित पदाधिकारी से जानकारी लेकर जल्द निष्पादन कराया जायेगा.
नैंसी सहाय, डीडीसी, साहिबगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >