बाइक मिस्त्री हत्या मामले में एक से पूछताछ

बेटा के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज, छानबीन शुरू मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के इटहरी बीएसएनएल टावर के पास बीती रात मो नशीम हत्या मामले में मृतक के पुत्र सरतार अंसारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हो गयी है. कामोदरी गांव के रूपा पहाड़िया, कौड़ीखुटौना के सन्नी टुडू व अन्य अज्ञात लोगों को […]

बेटा के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज, छानबीन शुरू

मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के इटहरी बीएसएनएल टावर के पास बीती रात मो नशीम हत्या मामले में मृतक के पुत्र सरतार अंसारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हो गयी है. कामोदरी गांव के रूपा पहाड़िया, कौड़ीखुटौना के सन्नी टुडू व अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया है. मो नशीम बाइक मिस्त्री था. परिजनों के अनुसार घटना के दिन नशीम ऑटो पर यात्रियों को बैठा कर मंडरो बाजार से देवदाड़ जानेवाले रास्ते में गया था. मृतक पुत्र सरतार अंसारी के अनुसार उसके पिता की हत्या टांगी व डंडे से मार कर किया गया है.
हत्या के बाद से नशीम की पत्नी समोदा प्रवीण एवं दो पुत्र, दो पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल है. कमाऊ सदस्य की हत्या हो जाने के बाद परिवार पर आर्थिक तंगी की मार पड़ गयी है. चार बच्चों का भरण-पोषण कैसे होगा. यह बड़ा सवाल बना हुा है. इधर, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रामानुज कुमार वर्मा ने शव को पोस्टमार्टम हेतु साहिबगंज भेजते हुए छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >