हत्यारोपी प्रमोद पहाड़िया गिरफ्तार

इरफान अंसारी हत्या मामले में पुिलस को िमली सफलता हत्यारोपी के निशानदेही पर दूसरे दिन हथियार बरामद बोरियो : इरफान अंसारी हत्या मामले के आरोपित अभियुक्त प्रमोद पहाड़िया को बोरियो पुलिस ने सोमवार की देर रात बंदरकोला पहाड़ से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के […]

इरफान अंसारी हत्या मामले में पुिलस को िमली सफलता

हत्यारोपी के निशानदेही पर दूसरे दिन
हथियार बरामद
बोरियो : इरफान अंसारी हत्या मामले के आरोपित अभियुक्त प्रमोद पहाड़िया को बोरियो पुलिस ने सोमवार की देर रात बंदरकोला पहाड़ से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के पश्चात टीम बनाकर नाटकीय ढंग से प्रमोद पहाड़िया को बंदरकोला पहाड़ स्थित उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया. मंगलवार को सदर डीएसपी ललन प्रसाद बोरियो थाना पहुंच कर गिरफ्तार हत्यारोपी प्रमोद पहाड़िया से घटना के संदर्भ में पूरी जानकारी ली. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित प्रमोद पहाड़िया ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से पत्नी शांति पहाड़िन के साथ इरफान अंसारी का अवैध संबंध था. कई बार इरफान अंसारी पत्नी शांति पहाड़िन के साथ संबंध नहीं रखने की चेतावनी भी दिया.
बावजूद वह बार-बार अवैध संबंध बनाते रहा. शुक्रवार को इरफान अंसारी को बोआरीजोर थाना क्षेत्र के दलदली गांव में आयोजित मेला में देखा. फिर उसे बोरियो थाना क्षेत्र के दिघी गांव में लगी रात्रि मेला देखने की बात कह कर बोरियो बंदरकोला स्थित अपना ससुराल ले आया. दोनों उसके ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बंदरकोला आये. शुक्रवार की रात पैदल मेला देखने के लिए दिघी जाने के दौरान कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी. पत्नी के साथ इरफान का अवैध संबंध रहने के कारण में तनाव से ग्रसित था. वही हमारी हंसी खुशी कर रही पारिवारिक जिंदगी भी बर्बाद हो गयी थी. पत्नी पिछले एक वर्षों से बंदरकोला स्थित मायके में रहने लगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >