दो घंटे का रहा मेगा ब्लॉक, कई ट्रेन लेट

साहिबगंज : मालदा रेलमंडल अंतर्गत साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड पर शुक्रवार को कुहासे के कारण लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेन विलंब से चली. रेल से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल 18 घंटे विलंब से चली. हावड़ा-जयनगर बरौनी पैसेंजर दो घंटे, जमालपुर इंटरसिटी एक घंटे विलंब से चली. वहीं अप व डाउन फरक्का एक्सप्रेस रद्द […]

साहिबगंज : मालदा रेलमंडल अंतर्गत साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड पर शुक्रवार को कुहासे के कारण लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेन विलंब से चली. रेल से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल 18 घंटे विलंब से चली. हावड़ा-जयनगर बरौनी पैसेंजर दो घंटे, जमालपुर इंटरसिटी एक घंटे विलंब से चली. वहीं अप व डाउन फरक्का एक्सप्रेस रद्द रही. साथ ही स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर दो घंटे के मेगा ब्लॉक लेकर रेलवे ट्रैक की मरम्मत की गयी. इस कारण सभी ट्रेन दो व तीन नंबर प्लेटफाॅर्म पर आयी. इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >