मंझलाडीह में भी एक की मौत

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह पहाड़ी के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य घायल हो गया. घटना मंगलवार रात साढ़े सात बजे के आसपास की है. ग्रामीणों ने घटना की सूचना नारायणपुर पुलिस को दी. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज […]

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह पहाड़ी के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य घायल हो गया. घटना मंगलवार रात साढ़े सात बजे के आसपास की है. ग्रामीणों ने घटना की सूचना नारायणपुर पुलिस को दी. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घायल का प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटियारी गांव निवासी मनोज मंडल (27) व बुतबेरिया गांव निवासी सुधीर मंडल मोटरसाइकिल से नारायणपुर थाना क्षेत्र के नायडीह गांव से अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में गोविंदपुर-साहिबगंज मार्ग पर मंझलाडीह गांव के पहाड़ी के समीप एक भैंस से सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें मनोज मंडल की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. सुधीर मंडल घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >